जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत हो गई है। 

आज सुबह ही नारा शहर में एक रैली के दौरान हमलावर ने उन पर हमला कर दिया था और उन्हें दो गोलियां मारी थीं। 

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

जापान के एनएचके वर्ल्ड रेडियो ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 

वहीँ जापान पूर्व PM जानलेवा हमले के बाद चीन में जश्न मनाने की खबर सामने आई है। 

बता दें कि शिंजो आबे पर हुए हमले के तुरंत बाद चीनी राष्ट्रवादियों ने सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया। 

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर आबे पर हुए हमले को लेकर लोग उनके मरने से जुड़ी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

वहीं चीन के लोगों ने हमलावर को अपना ‘हीरो’ करार दिया है। 

दरअसल जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में शिंजो आबे का अहम योगदान माना जाता है। 

ऐसे में माना जाता है कि चीन इस सूरत को पसंद नहीं करता है। 

ऐसे में जब खबर आई कि शिंजो आबे को गोली मारी गई है तो चीन में हमलावर को ‘हीरो’ करार दिया गया। 

वहीँ हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में दुख जताते हुए कहा, “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं।” 

पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। 

41 वर्षीय आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस यामागामी से पूछताछ कर रही है। 

वहीं, मौजूद पीएम फुमिया किशिदा ने भी ऐलान कर दिया है कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।