खबर है कि अंबानी फैमिली ने दुबई में समुद्र के किनारे एक आलीशान विला खरीदा है। 

इसकी कीमत तकरीबन 80 मिलियन डाॅलर यानी ₹640 करोड़ कीमत बताई जा रही है। 

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इसे दुबई शहर का अब तक का सबसे बड़ा आवासीय संपत्ति डील बताया जा रहा है। 

हालांकि, अंबानी की तरफ से दुबई संपत्ति डील को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। 

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह आलीशान प्रापर्टी इस साल की शुरुआत में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी गई है। 

यह द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है और इसमें 10 बेडरूम, एक पर्सनल स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल हैं। 

बता दें कि यहीं पर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख का  भी प्रॉपर्टी है। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की Net Worth 93.3 अरब डॉलर है।