आज के दौर में हर व्यक्ति के लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी हो गया है। 

लेकिन महंगे प्रीमियम की वजह से कई बार देखा जाता है कि लोग इंश्योरेंस (Insurance) करने से बचते हैं। 

इसी को देखते हुए डाक विभाग (Post office) का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है 

जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। 

एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। 

इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। 

साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु  60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा।  

इस बीमा के बारे में अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।