देश में आज एक नया इतिहास लिखा जा चुका है. 

ये पहला मौका है जब आजाद देश में पैदा हुआ कोई शख्स राष्ट्रपति बना है. 

64 साल की उम्र में वह आजादी के बाद पैदा होने वाली सबसे कम उम्र की भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी. 

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से पहले साल 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Devi Singh Patil) देश की पहली महिला राष्ट्रपति (President of India) बनीं थीं. 

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ आज ले ली है. 

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ग्रहण ली. 

भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. 

इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई.