चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी टेनसेंट ने बिन्नी बंसल से फ्लिपकार्ट में उनकी हिस्सेदारी खरीदी है 

टेनसेंट की यूरोपीय सब्सिडियरी के साथ यह सौदा 26.4 करोड़ डालर (लगभग 2,060 करोड़ रुपये) में हुआ है। 

फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसका ऑपरेशन केवल भारत तक सीमित है।  

टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी के साथ सौदे के बाद फ्लिपकार्ट में बंसल की हिस्सेदारी करीब 1.84 प्रतिशत रह गई है। 

बंसल इस ई-कामर्स प्लेटफार्म के सह संस्थापक भी हैं। 

यह सौदा 26 अक्टूबर 2021 को पूरा हुआ था और इसकी जानकारी सरकारी अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में दी गई। 

अब फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की सब्सिडियरी की हिस्सेदारी 0.72 प्रतिशत हो गई है, जिसकी कीमत करीब 26.4 करोड़ डालर है।  

जुलाई 2021 तक इस ई-कामर्स कंपनी का वेल्यूएशन 37.6 अरब डालर था।  

फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह एक जिम्मेदारी कंपनी है और यह सौदा 'प्रेस नोट 3' के दायरे में नहीं आता है। 

प्रेस नोट3 के तहत अगर कोई ऐसी कंपनी भारत की किसी कंपनी में निवेश करती है, जिसकी सीमा उसके साथ मिलती है, तो उसके निवेश की पहले स्क्रूटनी जरूरी होती है। 

प्रेस नोट3 के तहत अगर कोई ऐसी कंपनी भारत की किसी कंपनी में निवेश करती है, जिसकी सीमा उसके साथ मिलती है, तो उसके निवेश की पहले स्क्रूटनी जरूरी होती है।