अमेरिका के सेंट्रल बैंक यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 28 साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है।
View More
View More
महंगाई कंट्रोल के लिए फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट या 0.75 फीसदी तक का इजाफा किया है।
View More
View More
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में इतनी बड़ी बढ़ोतरी नवंबर 1994 में की थी।
View More
View More
आपको बता दें कि मई माह में अमेरिका की महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर थी।
View More
View More
इसके साथ ही फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।
View More
View More
जेरोम पॉवेल के मुताबिक फेड जुलाई में फिर से दरों में 0.75 की बढ़ोतरी कर सकता है।
View More
View More
उन्होंने यह भी कहा कि फेड के पास महंगाई को कंट्रोल में लाने के लिए जरूरी समाधान हैं।
View More
View More
इस बीच, फेड रिजर्व के ताजा फैसले के बाद अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में उछाल आया। डाउ जोन्स एक बार फिर 30,550 अंक के स्तर को पार कर गया।
View More
View More
एसएंडपी 500 ने भी करीब 1 फीसदी के उछाल के साथ 3,770 अंक के स्तर को पार किया।
View More
View More
यूएस फेड के इस फैसले का असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिलेगा।
View More
View More
अब देखना अहम है कि गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार का क्या रुख रहता है।
View More
View More
आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार पिछले दस माह के निचले स्तर पर है। वहीं, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में भी रिकॉर्ड गिरावट आई है।
View More
View More
बता दें कि बुधवार को रुपया, लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है।
View More
View More
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 78.22 प्रति डॉलर पर है।
View More
View More
शेयर बाजार और निवेश की जानकारी हमेशा पाने के लिए हमारे Free Telegram Channel को Join करें
View More
View More
Join Now
Join Now